कैथल, 19 अगस्त ( रवि गोयल) एसपी शशांक कुमार सावन के दिशा-निर्देश अंतर्गत एंटी नारकोटिक सैल द्वारा नशा तस्करों पर नकेल कसते हुए शाम के समय गांव खंबेहड़ा में दबिश देकर एक नशा तस्कर काबु कर लिया गया। जिसके कब्जे से 50 ग्राम अफीम व 5 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। आरोपी 19 अगस्त को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल के सबइंस्पेक्टर बलजीत सिंह की टीम सांयकालीन गश्त दौरान चीका, गुहला, बबुकपुर, रत्ताखेड़ा, दाबा, सरौला होती हुई गांव खंबेहड़ा क्षेत्र में पहुंची। पुलिस द्वारा सहयोगी सुत्रों से मिली एक गुप्त जानकारी उपरांत बलबीर सिंह निवासी खंबेहड़ा के मकान पर दबिश दी गई, जहां कमरे में बैड पर बैठे संदिगध बलबीर को काबु कर लिया गया, जिसके पास रखी एक प्लास्टिक कैनी से 5 बोतल हथकढ़ी शराब बरामद हुई। इस मध्य आरोपी द्वारा अपनी जेब से एक प्लास्टिक पन्नी निकालकर चुपके से बैड नीचे डालकर अपने पैर के माध्यम से बैड के नीचे सरका कर छिपाने का प्रयास किया गया, परंतु वह सतर्क पुलिस की तेज नजर से नहीं बच सका। जांच दौरान पन्नी से 50 ग्राम अफीम बरामद हुई। थाना गुहला में मामला दर्ज करके आरोपी को मौके पर पहुंचे चौकी महमूदपुर प्रभारी एएसआई राजबीर सिंह द्वारा एनडीपीएस व एक्साईज एक्ट की विभिन्न धाराओं अंतर्गत गिरफतार कर लिया गया। बुधवार को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
