रिपोर्टर आशीष कुमार गुप्ता
सादुल्लानगर (बलरामपुर) ग्राम प्रधान सहित पांच नामजद व आठ अज्ञात के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने धमकाने सहित हरिजन एक्ट का मुकदमा पंजीकृत ।
सादुल्लानगर थाना के ग्राम पंचायत ओबरीडीह के मजरे पलई निवासी शेष राम पुत्र राम अवध ने बताया कि रविवार 5:00 बजे पड़ोस के राम सुरेश के नाली का पानी हमारे नींव में जमा होने से दीवार झुक गई थी।इसी बात को लेकर राम सुरेश से ग्राम पंचायतन बातचीत हो रही थी। राम सुरेश ने ग्राम प्रधान को बढ़ा चढ़ा कर बात बताई। उक्त बात से उत्तेजित होकर ग्राम प्रधान अब्दुल मतीन, जुबेर अहमद, परवेज अहमद, इमरान , शान सहित 7 -8 अन्य लोग लाठी डंडा लोहा लोहे की सरिया से लैस होकर मेरे परिवार के सदस्यों पर हमलावर हो गएI परिवार के सदस्य घर में छुप गए, हमलावर घर में घुसकर मारा पीटा जाति सूचक गाली दी। धमकी देकर चले गए। उक्त थाना में शेषराम ,सीतापति, श्यामलाल, ओम चंद, हरि ओम, रघुनाथ को गंभीर चोट आई है।
प्रभारी निरीक्षक सादुल्लानगर राम दवन मौर्या ने बताया कि शेष राम की तहरीर पर अब्दुल , जुबेर अहमद, परवेज अहमद, शान,इमरान सहित 7-8 अन्य लोगों के विरूद्ध 147,323,504,406 व अनुसूचित जाति ,जनजाति नृशंसता निवारण आधिनियम के के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही हैI घायलों को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com
