उ०प्र०ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र के इनायत नगर बाजार में एक स्कूटी पर दो महिला सिपाहियों को बैठाकर बिना हेलमेट के स्कूटी चला रही महिला सिपाही का फोटो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। मंगलवार को इनायत नगर थाने पर तैनात एक महिला सिपाही स्कूटी पर बिना हेलमेट दो महिला सिपाहियों को बैठाकर इनायत नगर बाजार में जा रही था। महिला पुलिसकर्मी द्वारा बिना हेलमेट बाइक चलाने व तीन लोगों की सवारी करने का फोटो कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाली बाइक सवार महिला पुलिस कर्मियों का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही तमाम तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। लोग पुलिस कर्मियों पर तमाम तरह का आरोप लगा कठघरे में खड़ा करने लगे। लोगों का कहना था कि दुर्घटना रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिसकर्मी ही जब इन नियमों की अनदेखी करेंगे तो इसे प्रभावी ढंग से पालन कराने में काफी अड़चने आएगी। वहीं कुछ लोग यातायात नियम तोड़ने वाले महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
