उ०प्र० ब्यूरों चीफ आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर- स्थानीय कोतवाली उतरौला तहसील के अंतर्गत मोहल्ला पटेल नगर में शनिवार की सुबह एक 30 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिससे मोहल्ले में सनसनी फैल गई! सुबह होते ही मौत की सूचना मृतका के साथ रह रही उसके फूफी की लड़की ने मोहल्ले वालों को दी ! प्रभारी निरीक्षक वकील पांडे ने बताया कि मृतका के देवर सद्दाम की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी! मृतका के पिता जो मुंबई में रह रहे हैं सूचना पाकर उतरौला के लिए रवाना हो गए हैं! मोहल्ले वालों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की करीब 8 वर्ष पहले पटेल नगर निवासी रजीउद्दीन उर्फ बबलू नामक युवक से शादी हुई थी जो रोजगार के सिलसिले में विदेश में रह रहा है! शादी के बाद से ही मृतका अपने ससुराल वालों से अलग होकर अपने फूफी की लड़की व दो बच्चों के साथ रह रही थी! समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण पता नहीं चल सका है
- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com
