कुवि ने घोषित किए 28 परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम



कुरुक्षेत्र, 27 अगस्त (संजीव बंसल)  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने गुरूवार को 28 परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं। लोक सम्पर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त पत्र के अनुसार ही  इंटरमीडिएट कक्षाओं के परीक्षा परिणाम(सत्र मई 2020 के)  घोषित किए जा रहे हैं। कोरोना काल के दौरान भी विश्वविद्यालय छात्रों के हित के लिए वचनबद्ध है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि परीक्षा शाखा ने गुरूवार को एमए योगा द्वितीय सेमेस्टर, एमएसएसी इंडस्ट्रियल कैमिस्ट्री द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी अर्थशास्त्र आनर्स द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर, एमएससी अप्लाईड फिजिक्स द्वितीय सेमेस्टर, एमए ह्यूमन राईट्स द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी फिजिक्स द्वितीय सेमेस्टर, बीवोक फैशन टैक्नालॉजी चतुर्थ सेमेस्टर, बीवोक हास्पिटेलिटी मैनेजमेंट चतुर्थ सेमेस्टर, बीवोक इंटिरियर डिजाईनिंग चतुर्थ सेमेस्टर, बीवोक साफ्टवेयर डेवलेपमेंट चतुर्थ सेमेस्टर, बीवोक टैक्सटाईल एंड फैशन डिजाईनिंग चतुर्थ सेमेस्टर, बीएससी होम साईंस चतुर्थ सेमेस्टर, एमबीए पांच वर्षीय द्वितीय सेमेस्टर, एमए म्यूजिक द्वितीय सेमेस्टर, एमए फिलासफी द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी बॉटनी द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी बायोकैमिस्ट्री, एमएससी बायोटैक द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी जूलोजी द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी कम्प्यूटर साईंस द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी फोरेंसिक साईंस द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी होम साईंस द्वितीय सेमेस्टर, एमटैक एनर्जी एनवायरमेंट द्वितीय सेमेस्टर, बीटैक इंस्टरूमेंटेशन द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी कैमिस्ट्री द्वितीय सेमेस्टर, एमएससी इलेक्ट्रानिक साईंस द्वितीय सेमेस्टर तथा एमएससी गणित द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए हैं।