कैथल, 24 अगस्त(रवि गोयल/ संजीव कौशिक ) थाना चीका पुलिस के हेडकांस्टेबल भान सिंह, सिपाही महाबीर सिंह व एसपीओ सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा सांयकालीन गश्त दौरान एक गुप्त सुचना मिलने पर गुरनाम सिंह निवासी पीडल के टयूबवैल खेत कोठा पर दबिश दी गई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी गुरनाम को पुलिस द्वारा उस समय काबु कर लिया गया, जब वह खेत कोठा अंदर रखे एक ड्रम में शराब के लिए तैयार किए गये लाहण को संभाल रहा था। ड्रम से 25 लीटर लाहण बरामद होने पर थाना चीका में आबकारी अधिनियम तहत मामला दर्ज करके एचसी हरविंद्र सिंह द्वारा आगामी जांच की जा रही है।