सभी किसान करवाएं 25 अगस्त तक मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, कॉमन सर्विस सैंटरों में मुफ्त में किसानों का किया जा रहा पंजीकरण : उपायुक्त सुजान सिंह


कैथल, 23 अगस्त (रवि गोयल/संजीव कौशिक ) उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि सभी किसान 25 अगस्त तक मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें, ताकि संबंधित किसानों को फसल बेचने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नही हो। कॉमन सर्विस सैंटर में रजिस्ट्रेशन करवाने की फीस सरकार द्वारा दी जाती है। किसानों से किसी भी प्रकार की फीस नही ली जाती। इतना ही नही किसान खुद पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकता है उपायुक्त सुजान सिंह ने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन के लिए मार्किट विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शिविरों का आयोजन करके किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ पंजीकरण करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा अपने कृषि उत्पादों को मंडियों में बेचने एवं कृषि या बागवानी विभाग से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने हेतू अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाना अनिवार्य है। फसलों का पंजीकरण फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन द्घड्डह्यड्डद्य.द्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्ड.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल पर करवाना सुनिश्चित करें। इस पोर्टल पर किसान खरीफ सीजन में बोई गई फसल के बारे में अपने स्तर पर ऑनलाईन सूचना दर्ज कर सकते हैं। यह पोर्टल ऑनलाईन तथा कॉमन सर्विस सैंटर के माध्यम से भी उपलब्ध होगा। किसान मेरी फसल-मेरा ब्यौरा के बारे में अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर भी संपर्क कर सकते हैं।