*छेड़खानी के विरोध में मारपीट ,23 पर केस दर्ज*


*उ०प्र० ब्यूरो चीफ =आशीष कुमार गुप्ता*
रेहराबजार(बलरामपुर)= गजपुर ग्रिन्ट गांव में महिलाओं के साथ छेड़खानी व मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें जिला पंचायत सदस्य पति व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैI प्रभारी निरीक्षक पारस प्रसाद ने बताया कि राजेंद्र चौहान निवासी गजपुर ग्रिन्ट ने थाने पर तहरीर दी में आरोप लगाया है कि मंगलवार रात्रि 8:00 बजे उसके घर व गांव की महिलाएं शौच के लिए गई थी I इसी बीच बगल के गांव शंकर नगर निवासी नवरोज, सलमान व गबोधर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत व अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। शोर मचाने पर उसका बेटा लक्ष्मण व गांव के लोग दौड़े तो उन तीनों युवक हमलावर हो गए।लक्ष्मण घर की तरफ भागा तो हमलावरों ने फोन करके पूर्व जिला पंचायत सदस्य सियामुद्दीन उर्फ बब्बू, जिला पंचायत सदस्य पती एमामुद्दीन उर्फ़ डंपी, नेहाल, मैनुद्दीन ,अल्ताफ ,नसरुद्दीन व असलम सहित 23 से अधिक लोगों को बुला लिया। सभी ने घर में घुसकर लाठी डंडे से मारा पीटा हुआ महिलाओं से छेड़छाड़ कियाI लक्ष्मण के सिर में गंभीर चोट आई है 8 नामजद सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है॥