उ०प्र० ब्यूरो चीफ=आशीष कुमार गुप्ता
अयोध्या= श्रीमान उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या महोदय द्वारा वाहन चोरों व अवैध शस्त्र रखने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनाँक 17.08.2020 को श्रीमान क्षेत्राधिकारी सदर अयोध्या के मार्ग दर्शन व प्र0नि0 दीपेन्द्र सिंह थाना रौनाही जनपद अयोध्या के नेतृत्व में उ0नि0 श्री बबलू कुमार, उ0नि0 मो0 अमीन, उ0नि0 शिवानन्द यादव, का0 अजीत यादव, का0 सर्वजीत चौहान, का0 राम आशीष निषाद, का0 शिवम प्रजापति के थाना हाजा से रवाना होकर वास्ते देखभाल क्षेत्र करते हुए पिलखावां नहर पुल के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना अभियुक्त (1) अमित कुमार वर्मा उर्फ रियासत वर्मा, (2) सुधीर कुमार तिवारी पुत्र सदानन्द तिवारी के कब्जे से 06 अदद मोटर साइकिले व 01 अदद देशी तमन्चा 315 मय एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद देशी तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के ठेऊँगा नहर पुल के पास से बरामद कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त व माल को थाना हाजा पर लाकर उ0नि0 श्री बबलू कुमार द्वारा मु0अ0सं0 346/2020 धारा 41/411 भा.द.वि., मु0अ0सं0 347/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम व मु0अ0सं0 348/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम बनाम (1) अमित कुमार वर्मा (2) सुधीर कुमार तिवारी के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया तथा थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 336/2020 धारा 379 भा.द.वि. व मु0अ0सं0 339/2020 धारा 379 भा.द.वि. से सम्बन्धित चोरी गयी मोटर साइकिले जो उनके कब्जे से बरामद हुई हैं । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों उपरोक्त को जेल भेजा जा रहा है
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1.अमित कुमार वर्मा उर्फ रियासत वर्मा पुत्र राम कुमार वर्मा निवासी ग्राम बन्धुआपुर मौजा पिलखावां थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
2.सुधीर कुमार तिवारी पुत्र सदानन्द तिवारी निवासी ग्राम महोली थाना रौनाही जनपद अयोध्या
*बरामदगी*
1. 06 अदद मोटर साइकिल ।
2. 01 अदद देशी तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
3. 01 अदद देशी तमन्चा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम* 1. उ0नि0 श्री बबलू कुमार थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
2. उ0नि0 श्री शिवानन्द यादव थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
3. उ0नि0 मो0 अमीन थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
4. का0 अजीत यादव थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
5. का0 सर्वजीत चौहान थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
6. का0 राम आशीष निषाद थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
7. का0 शिवम प्रजापति थाना रौनाही जनपद अयोध्या ।
👇