बाईक चोरी के दो अलग-अलग मामलो में सीआईए-2 पुलिस द्वारा 3 आरोपी काबु, दोनो चोरीशुदा बाईक बरामद

कैथल, 23 अगस्त (रवि गोयल/संजीव कौशिक ) एसपी शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार दुपहिया वाहन चुराने वाले अपराधियों पर लगाम कसते हुए सीआईए-2 पुलिस द्वारा दो बाईक चोरी के दो अलग-अलग मामलो में 3 आरोपी गिरफतार कर लिए गए। जिनके कब्जे से दो चोरीशुदा बाईक बरामद कर  ली गई। तीनो आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिये गए।

            पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आशीष निवासी जखौली अड्डा कैथल की शिकायत अनुसार उसकी बाईक 2 अक्तूबर 2018 को हनुमान वाटिका कैथल के बाहर से कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया था। सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अगुवाई में एचसी बलकार सिंह द्वारा मामले की जांच करते हुए आरोपी जरनैल निवासी प्यौदा रोड कैथल को गिरफतार कर लिया गया। पुछताछ उपरांत पुलिस द्वारा आरोपी की निशानदेही पर प्यौदा रोड ड्रैन के पास से चोरीशुदा बाईक बरामद कर ली गई। व्यापक पुछताछ करने पर खुलाशा हुआ कि ईस वारदात में उसके साथ उसका साथी सोनु निवासी प्यौदा रोड कैथल भी संलिप्त था। आरोपी जरनैल शनिवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शनिवार को दुसरे आरोपी सोनु को भी पुलिस द्वारा गिरफतार कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि दुसरे मामले में सीआईए-2 पुलिस के एएसआई उज्ज्वल सिंह कि टीम द्वारा शाम के समय ढांड रोड कैथल से बाईक पर सवार संदिगध अंकित निवासी मरोडी जिला पटियाला पंजाब को काबु कर लिया गया। जांच के दौरान यह बाईक लछमन निवासी फ्रांसवाला की मिली। जिसकी शिकायत पर थाना सिविल लाईन में दर्ज मामले अनुसार 20 अगस्त को सिविल हस्पताल कैथल के बाहर से उसकी बाईक को कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया था। दोनो आरोपी रविवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिये गए।