कैथल (रवि गोयल) एसपी शशांक कुमार सावन के आदेश अनुसार दुपहिया वाहन चुराने वाले अपराधियों पर लगाम कसते हुए सीआईए-2 पुलिस द्वारा शाम के समय ढ़ांड बाईपास कैथल से मोटरसाइकिल चुराने के उद्देश्य से कलायत से चोरीशुदा बाइक पर घूम रहे 2 आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया। आरोपियों की गिरफतारी से पुलिस द्वारा बाइक चोरी की 2 वारदातों को सुलझाने में सफलता हासिल की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अगुवाई में हेडकांस्टेबल कमलजीत सिंह की टीम शाम के समय अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त दौरान ढ़ांड बाईपास कैथल के पास मौजूद थी। जहां से पुलिस द्वारा एक बाइक पर सवार दो संदिगध युवक सचिन उर्फ काला निवासी कलायत तथा संजू निवासी सिरटा रोड़ कैथल को काबु किया गया। जांच के दौरान यह बाइक कृष्ण कुमार निवासी सीतानगर कलायत की पाई गई, जिसकी शिकायत अनुसार दिनांक 17 जून को उसके मकान सामने से अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गए थे। सीआईए-2 पुलिस द्वारा जब उपरोक्त दोनों आरोपियों से गहनता पुर्वक व्यापक पूछताछ की गई जिसके दौरान आरोपी संजू के मकान से उसकी निशानदेही पर एक अन्य चोरीशुदा बाइक बरामद की गई। जिसको दोनों आरोपियों द्वारा गांव उझाना जिला जींद से चुराना कबुला गया। दोनों आरोपी बुधवार को न्यायालय के आदेशानुसार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिए गये।
