गौशालाओं, संस्थाओं व डेयरियों में संस्थागत बायोगैस प्लांट लगाने के लिए 19 अगस्त तक करें आवेदन : एडीसी सतबीर सिंह कुंडु
August 07, 2020
कैथल, 7 अगस्त (रवि गोयल) अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुंडु ने बताया कि नवीन एवं नवीनीकरणीय ऊर्जा विभाग की ओर से गौशालाओं, संस्थाओं व डेयरियों में संस्थागत बायोगैस प्लांट लगाने के लिए सरकार द्वारा 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। संस्थागत बायोगैस प्लांट लगाने हेतू आवेदन आगामी 19 अगस्त 2020 तक किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने और बायो खेती करने के लिए ओरगैनिक खाद तैयार करने में बायोगैस प्लांट सहायक सिद्ध होगा। इस गैस का प्रयोग खाना बनाने, अपनी घरेलू बिजली उत्पादन के लिए प्रयोग लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 25 क्यूबिक मीटर के लिए 70 से 80, 25 क्यूबिक मीटर के लिए 100 से 110, 45 क्यूबिक मीटर के लिए 125 से 140, 60 क्यूबिक मीटर के लिए 175 से 180, 85 क्यूबिक मीटर के लिए 250 से 270 पशुओं से प्राप्त गोबर की आवश्यकता होती है, इसलिए गौशाला एवं डेयरियां संस्थागत बायोगैस प्लांट लगाने के लिए लघु सचिवालय की पहली मंजिल पर स्थित कार्यालय के कमरा नंबर 205 में अपना आवेदन 19 अगस्त 2020 तक कर सकते हैं।
देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों,
मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475
विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475
सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com
समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com