कोविड-19 की गाईडलाईंस को ध्यान में रखकर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह : शशि वसुंधरा


गुहला/चीका, 7अगस्त (राजपाल जिंदल) एस.डी.एम. गुहला शशि वसुंधरा ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह 15अगस्त को परम्परा अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चीका के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष कोविड-19 की गाईडलाईंस को ध्यान में रखकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग स्तर पर तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करेंगे।                

            एसडीएम शशि वसुंधरा शुक्रवार को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान चीका के सभागार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष 15 अगस्त को बड़े स्तर के कार्यक्रम नहीं होंगे। इस राष्ट्रीय पर्व पर मुख्यातिथि शहीदों को श्रृद्घाजंलि देने के उपरांत ध्वजारोहण करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि अपना सम्बोधन भी देंगे और कोरोना योद्घाओं को सम्मानित भी करेंगे। इसलिए कोरोना योद्घाओं के नाम पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग,नगर पालिका, रैडक्रास और अन्य संबन्धित विभाग के अधिकारी 11अगस्त तक भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।

            उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सोशल डिस्टैंसिंग,मास्क और सेनिटाईजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारी शहीद उधम सिंह चौंक,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कार्यक्रम स्थल, अनाज मंडी तथा आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाएंगे, पुलिस प्रशासन कार्यक्रम स्थल पर सलामी और राष्ट्रीय ध्वज का प्रबंध करेंगे। कोविड-19 को जहन में रखते हुए स्कूली विद्यार्थियों से सम्बन्धित कोई भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी,एएफएसओ, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहायक सूचना एंव जन सम्पर्क,जनस्वास्थ्य विभाग, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बिजली विभाग, नगरपालिका,मार्किट कमेटी, वन विभाग सहित अन्य विभागों को अपने-अपने स्तर पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर डीएसपी किशोरी लाल,तहसीलदार प्रदीप कुमार, बीडीपीओ रोजी,खंड शिक्षा अधिकारी गोपी चंद, मार्किट कमेटी के सचिव राजकुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com