कोविड-19 की गाईडलाईंस को जहन में रखकर मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह : कपिल


कुरुक्षेत्र 4 अगस्त (संजीव बंसल) उपमंडल अधिकारी नागरिक थानेसर कपिल शर्मा ने कहा कि राष्टï्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को परम्परा अनुसार अनाज मंडी थानेसर के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष कोविड-19 की गाईडलाईंस को जहन में रखकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा। इस समारोह के लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभागस्तर पर तैयारियां पूरी करना सुनिश्चित करेंगे।
एसडीएम कपिल शर्मा ने मंगलवार को देर सायं लघु सचिवालय के सभागार में 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष 15 अगस्त को बड़े स्तर के कार्यक्रम नहीं होंगे। इस राष्टï्रीय पर्व पर मुख्यातिथि शहीदी स्मारक पर शहीदों को श्रृद्घाजंलि देने के उपरांत अनाज मंडी कार्यक्रम स्थल में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस वर्ष परेड में हरियाणा पुलिस और होमगार्ड के जवान ही शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि अपना सम्बोधन भी देंगे और इस कार्यक्रम मेें कोरोना योद्घाओं को सम्मानित भी करेंगे। इसलिए कोरोना योद्घाओं के नाम पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद और अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी 10 अगस्त तक भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सोशल डिस्टैंसिंग, मास्क और सेनिटाईजेशन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारी शहीदी स्थल और अनाज मंडी कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा बनाएंगे, पुलिस प्रशासन शहीदी स्मारक और कार्यक्रम स्थल पर सलामी और राष्टï्रीय ध्वज का प्रबंध करेंगे और मुख्यातिथि के लिए ओपन जीप की भी व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। इस कार्यक्रम में पुलिस और होमगार्ड के जवान परेड करेंगे। कोविड-19 को जहन में रखते हुए स्कूली विद्यार्थियों से सम्बन्धित कोई भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा, हालांकि अभी शिक्षा विभाग की तरफ से कार्यक्रम की गाईडलाईंस आना बाकी है। उन्होंने रैडक्रास सचिव, डीएफएससी, लोक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जन सम्पर्क विभाग सहित अन्य विभागों को अपने-अपने स्तर पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए है। इस मौके पर नगराधीश विरेन्द्र सिंह ढुल, एसडीएम डा. किरण सिंह, एसडीएम सोनू राम, एसडीएम अनिल यादव, सीएमओ डा. सुखबीर सिंह, डीआरओ डा. चांदी राम चौधरी, डीडीपीओ प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com