गुहला पुलिस द्वारा 18 किलो डोडा पोस्त बरामद


कैथल, 23 अगस्त (रवि गोयल/संजीव कौशिक)  गुहला पुलिस द्वारा सुबह कि गश्त दौरान भाटिया से कोहली खेडा जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक लावारिश हालात में खडी आल्टो गाडी से 2 कट्टो में 18 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया है। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस द्वारा आगामी जांच की जा रही है। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि थाना गुहला पुलिस के एसआई जयपाल सिंह कि टीम सुबह की गश्त दौरान गांव भाटिया क्षेत्र में मौजुद थी। भाटिया से कोहली खेडा जंगल की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर पुलिस को एक संदिगध आल्टो गाडी नं. एचआर40ए-3179 धंसी दिखाई दी। जांच के दौरान गाडी से 2 मुंह बंध कट्टे बरामद हुए। जिनमें प्रत्येक 9-9 किलो वजनी से कुल 18 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। अज्ञात व्यक्तियो के खिलाफ थाना गुहला में एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज करके एएसआई रामबीर सिंह द्वारा आगामी जांच की जा रही है।