कैथल, 24 अगस्त (रवि गोयल/ संजीव कौशिक) एसपी शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार संपत्ती विरुध मामलों की जांच के दौरान थाना तितरम पुलिस द्वारा करीब 15 लाख रुपए मूल्य का चोरीशुदा ट्रक पुराना बस स्टैंड कुरुक्षेत्र के पास से बरामद कर लिया गया तथा आगामी जांच की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि परमजीत निवासी किच्छाना की शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार 21 अगस्त की रात उसने अपना ट्रक नं. एचआर69ए-4256 को जींद रोड़ पर भारत पट्रौलियम पंप के पास खड़ा किया था, जहां से उसे अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया। प्रवक्ता ने बताया कि थाना तितरम पुलिस के हेडकांस्टेबल कृष्ण कुुमार द्वारा उपरोक्त ट्रक को जांच के दौरान कुरुक्षेत्र से बरामद करके आगामी जांच की जा रही है।