नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को सलाखों पीछे पहुंचाने के लिए कटिबद्ध पुलिस द्वारा कैथल निवासी आरोपी गांव मलिकपुर से 1450 प्रतिबंधित नशीली टैब्लेट सहित गिरफतार



गुहला-चीका, 26 अगस्त (रवि गोयल/संजीव कौशिक) एसपी शशांक कुमार सावन के आदेशानुसार नशे का धंधा करने वाले अपराधियों को सलाखों पीछे पहुंचाने के लिए कटिबद्ध चौकी महमूदपुर पुलिस द्वारा 26 अगस्त की सुबह गांव मलिकपुर गंदा नाला के पास से कैथल निवासी एक युवक को 1450 प्रतिबंधित ट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराईड-100 नामक नशीली टैब्लेट सहित काबु करके गिरफतार कर लिया गया। काबु किया गया आरोपी बुधवार को न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से उसे अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

            पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि चौकी महमूदपुर पुलिस के हैडकांस्टेबल राजेश कुमार, ईएचसी ईश्वर सिंह व एसपीओ लखविंद्र की टीम सुबह की गश्त दौरान गांव मलिकपुर क्षेत्र में गंदा नाल पुल के पास मौजूद थी। पुलिस को देखकर गांव चाबा की तरफ से हाथ में पोलिथिन लिए आ रहे संदिगध युवक द्वारा एकदम वापिस मुडक़र कन्नी काटने का प्रयास किया गया, जो पुलिस की तेज नजर से नहीं बच सका। संदिगध को काबु करने उपरांत जांच के दौरान उसकी पहचान कृष्ण कुमार निवासी खुराना रोड़ कैथल के रुप में हुई, जिसके पोलिथिन से 145 पत्तों से 1450 प्रतिबंधित ट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराईड-100 नामक नशीली टैब्लेट बरामद हुई। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई उपरांत थाना गुहला में मामला दर्ज करके आरोपी को मौके पर पहुंचे चौकी महमूूदपुर प्रभारी सहायक उपनिरिक्षक राजबीर सिंह द्वारा एनडीपीएस एक्ट अंतर्गत गिरफतार कर लिया गया। आरोपी बुधवार को न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से उसे अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।