पीटीआई पद के लिए 1403 उम्मीदवारों में से 1151 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा : उपायुक्त सुजान सिंह

कैथल, 23 अगस्त (रवि गोयल/संजीव कौशिक ) उपायुक्त सुजान सिंह ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा रविवार को पीटीआई पद हेतू लिखित परीक्षा नकल रहित व शांति पूर्वक संपन्न करवाई गई। इस लिखित परीक्षा में 1403 उम्मीदवारों में से1151 ने परीक्षा दी, जिसमें 252 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। सभी 14 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। उडऩदस्तों द्वारा सभी केंद्रों की चैकिंग निरंतर की गई। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए थे, जो आयोग द्वारा नियुक्त अधिकारियों की संयुक्त टीम के रूप में कार्य कर रहे थे। यह अधिकारी परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र का निरीक्षण भी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पीटीआई पद हेतू परीक्षा दोपहर बाद 1 बजे से 2 बजकर 15 मिनट तक लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। कोविड-19 की हिदायतों का पूरी तरह से पालन भी किया गया। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए उपमंडलाधीश डॉ. संजय कुमार को ओवर ऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया था। इसके अलावा आरकेएसडी कॉलेज व स्कूल में बने परीक्षा केंद्रों के लिए तहसीलदार सुदेश मेहरा, जाट कॉलेज व स्कूल तथा ओमप्रभा जैन सीनियर मॉडल स्कूल के लिए नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह, डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज तथा ओएसडीएवी पब्लिक स्कूल के लिए नायब तहसीलदार सीवन विरेंद्र कुमार, लिटल फ्लावर, अखिल भारतीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल तथा हिंदू गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल के लिए तहसीलदार पूंडरी नवनीत तथा सिल्वर आक इंटरनेशनल स्कूल तथा हिंदू सीनियर सैकेंडरी स्कूल के लिए नायब तहसीलदार राजौंद भूप सिंह को डयूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे।