*उ०प्र० ब्यूरो चीफ = आशीष कुमार गुप्ता*
लखनऊ= मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लोग व्यवस्था को प्रभावित करने वाले मामलों में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका )के तहत कार्रवाई के कदम बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों में भय और लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा होना चाहिए।अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैंI इस वर्ष अब तक रासुका के तहत 139 आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इनमें गोकशी के अंतर्गत 76 आरोपितों क्या लाऊं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में 6, गंभीर अपराधों में 37, तथा अन्य अपराधों में शामिल रहे 20 आरोपितों के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई हुई है