इंडियन ऑयल बोर्ड ने पारादीप में 13,805 करोड़ रुपए के एकीकृत पीएक्स-पीटीए परिसर के निर्माण को दी मंजूरी


रिफाइनरी (राजपाल प्रेमी)  इंडियन ऑयल बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में पारादीप, ओडिशा में 13805 करोड़ रुपए की अनुमानित निवेश लागत से एकीकृत पैरा-एक्सलीन (पीएक्स) और शुद्धिकृत टेरेफ्थिक एसिड (पीटीए) परिसर के कार्यान्वयन के लिए मंजूरी प्रदान की । 
            इस अवसर पर बोलते हुए इंडियन ऑयल अध्‍यक्ष एस.एम. वैद्य ने कहा कि “यह संयंत्र, पारादीप में 357 केटीए क्षमता (किलो टन प्रतिवर्ष) के निर्माणाधीन एमईजी (मोनो-ईथीलीन ग्‍लाइकोल) संयंत्र के साथ, भद्रक, ओडिशा में इंडियन ऑयल की निर्माणाधीन 300 केटीए कपड़ा यार्न विनिर्माण परियोजना के लिए फीडस्टॉक का एक तैयार स्रोत होगा । और इस प्रकार यह इस क्षेत्र में अन्य कपड़ा और पॉलिएस्टर परियोजनाओं को सुविधा प्रदान करेगा। हमें विश्‍वास है कि ये निवेश अन्य डाउनस्ट्रीम परियोजनाओं में निवेश के साथ-साथ न केवल ओडिशा में, बल्कि संपूर्ण पूर्वी भारत में उद्यमिता को बढ़ावा देगा  । जो हमारे राष्‍ट्र के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'मेक इन इंडिया' में योगदान देंगे।”
            उन्होंने बताया कि पीएक्स-पीटीए परिसर 2024 के प्रारंभ में पूरा हो जाएगा । पेट्रोरसायन परिसर में प्रतिवर्ष 8 लाख टन की पीएक्‍स उत्‍पादन क्षमता होगी । जो पीटीए उत्पादन के लिए फीडस्टॉक होगा। पीटीए की उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष 12 लाख टन होगी। पीटीए एमईजी के साथ-साथ पॉलिएस्टर का उत्पादन करने के लिए भी कच्चा माल है। इंडियन ऑयल की एमईजी उत्पादन सुविधा पारादीप में पहले से ही लागू है और यह 2021 के अंत में चालू हो जाएगी।            पारादीप में पीटीए और एमईजी दोनों की उपलब्धता से आसपास के क्षेत्र में पॉलिएस्टर विनिर्माण सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, प्रतिवर्ष 50 हजार टन टोल्यूइन का उत्पादन भी किया जा