उ०प्र० ब्यूरो चीफ= आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर= शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के क्रम में नगर क्षेत्र के 12 स्थानों पर बने कूड़ा स्थल को समाप्त किया गया Iअब इन्हें स्थानों पर कूड़ा एकत्र करने के बजाय हाइड्रोलिक कूड़ा गाड़ी में भरकर आबादी से दूर नगर पालिका परिषद की जमीन पर डंप किया जाएगाI नगर पालिका परिषद अध्यक्ष किताबुन्निशा ने बताया कि शहर की सड़कों व मुख्य मार्गो के किनारे कूड़ा स्थलों की पूरी तरह समाप्त करने की दिशा में पहल करते हुए 12 स्थानों से कूड़ा हड़ताल समाप्त किया गया ।शीघ्र ही शेष स्थानों पर बने कूड़ा स्थलों को भी खत्म किया जाएगा॥