उ०प्र० ब्यूरो चीफ = आशीष कुमार गुप्ता
मनकापुर(गोण्डा)कोतवाली क्षेत्र के दतौली चौकी प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने मिसाल पेश किया है ।सड़क किनारे मिले एक युवक के परिवार जन से संपर्क करके उसके पास से मिले ₹127000 उन्हें दिए।
चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम देवरिया के पास रोड के किनारे पड़ा हुआ हैI वह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। मोटरसाइकिल की डिक्की को चेक किया गया तो उसने ₹127300 रखे थेI चौकी प्रभारी द्वारा युवक से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम राजेंद्र व उक्त रुपए कुछ दिन पूर्व बिक्री की गई जमीन किसी से प्राप्त होने को बतायाIचौकी प्रभारी द्वारा उसके परिवाजनों को मामले से अवगत कराते हुए पुलिस चौकी को बुलाया गया I उसका भाई सुनील चौकी पर पहुचाँ और बाइक व रूपये प्राप्त किया। अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि सराहनीय कार्य किया गया है।