कोरोना टेस्ट में 11 लोगों को संक्रमण की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता, लोगों से की घरों से बाहर न निकलने की अपील



घरौंडा ( प्रवीण कौशिक ) कोरोना संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों से कोरोना टेस्ट के दौरान 11 लोगों को संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से एक केस पानीपत जिला का है, जबकि एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने दोबारा टेस्ट करवाया था। संक्रमित मरीजों में से अधिकतर को घर में ही आइसुलेट किया है, जबकि अन्य मरीजों को करनाल कोविड सेंटर भिजवा दिया है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने घरों में आईसुलेट मरीजों को किसी भी सुरत में घर से बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी है।
            बुधवार को घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एसएमओ डॉ. मुनेश गोयल के मार्गदर्शन में डेंटल सर्जन प्रदीप कुमार व उनकी टीम ने 63 लोगों के एंटीजन कोरोना टेस्ट किए। इनमें से 11 लोग पॉजिटिव पाए गए, जोकि एक दिन में अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। कोरोना पॉजिटिव केसो में से पांच केस घरौंडा की विभिन्न कालोनियों से है, जबकि हसनपुर, अराईपुरा, बरसत, खोराखेड़ी, अलीपुर खालसा गांव से एक-एक मामला सामने आया है। वहीं एक संक्रमित व्यक्ति ने अपना टेस्ट दोबारा करवाया, जबकि एक केस पानीपत का है। जिसको पानीपत शिफ्ट कर दिया है। कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ौतरी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं भी बढ़ा दी है। एसएमओ डॉ. मुनेश गोयल का कहना है कि कोरोना संकटकाल अभी समाप्त नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों को घरों से बाहर निकलते समय सरकार की गाइडलाइन्स का पालन करना चाहिए। जब भी घर से बाहर निकले मुंह पर मास्क का इस्तेमाल करें और सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाएं। लोग कोरोना संक्रमण को हल्के में ना लें और कतई भी लापरवाही ना बरतें।