जनपद बलरामपुर की महिला पुलिस कर्मियों द्वारा एस0एस0बी0 के जवानों को राखी बांध कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गई


उत्तर प्रदेश ब्यूरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
बलरामपुर =दिनांक 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में प्रस्तावित भूमि पूजन की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस द्वारा निरंतर सतर्कता रखते हुए  जनपद के सभी बॉर्डर पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगा कर निगरानी रखी जा रही है । क्षेत्राधिकारी सदर श्री प्रेम कुमार थापा के नेतृत्व में थाना हर्रैया पुलिस द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला कर बार्डर एरिया को चेक किया गया। इसी क्रम में बार्डर सुरक्षा में लगीं महिला पुलिस कर्मियों द्वारा भारत-नेपाल सीमा की खंगड़ा नाका चौकी पर तैनात एस एस बी के जवानों को राखी बांध कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गयी ।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com