![]() |
कैथल (रवि गोयल) महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल हॉस्पिटल सोसाइटी ने कैथल विधायक भाई लीला राम जी का कैथल में मेडिकल कॉलेज मंजूर करवाने पर धन्यवाद किया। संस्था के प्रधान पूर्ण चंद गुप्ता ने बताया कि कैथल विधायक भाई लीला राम बहादुर विधायक हैं जो दिन रात कैथल की जनता के लिए काम कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि कैथल में मेडिकल कॉलेज बनाना अपने आप में बहुत बड़ी बात है । मेडिकल कॉलेज बनने से यहां हजारों लड़कों को रोजगार मिलेगा और कैथल व आसपास के इलाकों को मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी । संस्था के सचिव प्रवीण चौधरी ने बताया कि हम महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल हॉस्पिटल सोसाइटी की तरफ से कैथल विधायक भाई लीला राम जी का हार्दिक धन्यवाद करते हैं। जिस से कैथल जिले के सैकड़ों छात्र छात्राओं को डॉक्टर बनने का सुनहरी मौका मिलेगा । संस्था के पदाधिकारियों ने विधायक लीला राम जी को चैरिटेबल हॉस्पिटल में फूल मालाओं के साथ स्वागत किया । लीलाराम ने कहा कि कैथल में मेडिकल कॉलेज की मंजूरी देने पर मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी का हार्दिक धन्यवाद करता हूं। जिन्होंने कैथल की जनता की आवाज सुनी और कैथल में मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए मंजूरी दी है ।लीलाराम ने कहा कि यह तो अभी शुरूआत है आने वाले दिनों में कैथल के विकास के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी वह पूरी हरियाणा सरकार एकजुट होकर के कैथल के विकास को चार चांद लगाएंगे ।उन्होंने कहा कि मैं कैथल की जनता के लिए २४ घंटे उपलब्ध रहता हूं कोई भी व्यक्ति किसी भी समय आ करके मुझसे मिल सकता है ।और जिस भी व्यक्ति की कोई समस्या है उसका तुरंत समाधान किया जाता है।विधायक लीलाराम ने कहा कि मुझ जैसे छोटे से व्यक्ति को विधानसभा में भेजकर कैथल की जनता ने मेरे ऊपर जो उपकार किया है, मैं उस उपकार को उतार तो नही सकता लेकिन २४ घंटे जनता की सेवा में तत्पर रहता हूं। इस मौके पर संस्था के प्रधान पूर्ण चंद गुप्ता , सीनियर उपप्रधान भूषण निर्वाणी, उपप्रधान देवीदयाल गर्ग, महा सचिव नवनीत गोयल, सचिव प्रवीण चौधरी व वित्त सचिव जगदीश सिंगला भी मौजूद रहे।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
