राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर किया वृक्षारोपण

कैथल (रवि गोयल)महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पुष्प अर्पण किए तथा वृक्षारोपण कर उन्हें सच्ची श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 को खत्म करने या उस पर बहस की शुरुआत सबसे पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। मां भारती के सच्चे सपूत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 में कोलकाता में हुआ था। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र के उत्थान में सर्वस्व न्योछावर करने वाले और भारतीय जनसंघ की स्थापना करने वाले रहे हैं। उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने में अहम योगदान दिया और देश की एकता तथा अखंडता के लिए उनका त्याग, समर्पण और बलिदान हम देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। डॉ. मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक व सिद्धांतवादी थे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कहते थे कि कोई भी राष्ट्र अपनी ही ऊर्जा से सुरक्षित रह सकता है, उन्हें अपने देश के साधनों, संसाधनों और देश के प्रतिभाशाली लोगों पर पूरा भरोसा था, उन्होंने सबसे ज्यादा महत्व शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को दिया, उनका सम्पूर्ण जीवन विद्या, वित्त और विकास से जुडी धाराओं का संगम था। उन्होंने भारत के विकास के लिए अनुकरणीय योगदान दिया। भारत की एकता के लिए साहसपूर्ण प्रयास किए. उनके विचार और आदर्श लाखों लोगों को ताकत देते हैं। उन्होंने भारत की समस्याओं के मूल कारणों व स्थायी समाधानों पर जोर दिया और उनके लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। डॉ. मुखर्जी ने शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्र में सुधार के लिए भी बहुत अभिनव कार्य किए। वह शिक्षा की गुणवत्ता और शोध कार्यों के भी बहुत बड़े पक्षधर थे।   

  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475