ओम प्रकाश धनखड़ के अनुभव का मिलेगा संगठन को फायदा, बरोदा उपचुनाव में भी होगी जीत :कर्ण देव

रादौर, 21 जुलाई : (अंशुल् बब्बर) प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी मजबूती के साथ प्रदेश में आगे बढ़ेगी और इससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी बरोदा उपचुनाव जीतेगी। यह शब्द पूर्व मंत्री कर्ण देव काम्बोज ने कहे। कर्ण देव काम्बोज ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ओमप्रकाश धनखड़ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खुशी में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया और केंद्रीय नेतृत्व, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश धनखड़ एक सुलझे हुए व्यक्तित्व के स्वामी हैं। संगठन में काम करने का उनका लंबा अनुभव है।उनके अनुभव का फायदा प्रदेश में भाजपा संगठन को मिलेगा और बीजेपी संगठन पहले से भी अधिक मजबूत होगा।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य कर रही है। जिस कारण जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर बना हुआ है और बरोदा उपचुनाव में एक बार फिर प्रदेश की जनता भाजपा संगठन में विश्वास बनाकर जीत दिलवाएगी।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां आज प्रदेश में अपना जनाधार खो चुकी है। उनके पास दूसरा कोई मुद्दा नहीं है।जिस कारण वह भाजपा के खिलाफ अनाप-शनाप बयानबाजी कर अपना जनाधार साबित करने का प्रयास कर रही है। बरोदा उप चुनाव की जीत के लिए भाजपा संगठन ने अभी से कार्य शुरू कर दिया है। जिसको लेकर भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां बरोदा उपचुनाव में लगा दी गई है।उन्होंने कहा कि करोना संकटकाल में भाजपा सरकार ने जनता का पूरा सहयोग किया और जनता के हित में नीतियां बनाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रहा है। राष्ट्र ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश को मजबूती मिल रही है।उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनने के लिए व सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं के बारे में जनता को बताने के लिए वह गांव गांव जाकर लोगों को इस बारे जानकारी दे रहे हैं। इसके अलावा कोरोना से बचने के लिए भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही पार्टी की तरफ से लोगों को सैनिटाइजर व मास्क बांटे जा रहे है। इस अवसर पर डॉ ऋषीपाल सैनी, मंडल अध्यक्ष विनोद सिंगला, मंडल अध्यक्ष देवकी नंदन, मंडल अध्यक्ष हरपाल काम्बोज, मंडल अध्यक्ष चरणजीत सत्यम, जिला सचिव जगदीश बब्बर, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, राजकुमार बूबका, चेयरमैन शशी दुरेजा, विस्तारक संजीव वर्मा, महामंत्री हरबंस सैनी, मुकेश अरोड़ा, पृथ्वी भागू माजरा, डॉ विमल गर्ग, रविन्द्र सैनी, धनपत सैनी, दीपक उपनेजा, रणबीर सरपंच व भगवत दयाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।