पंचकूला (वासु के मेहता) पंजाब की तरह हरियाणा में भी फर्जी ट्रैवल एजेंटों व कबूतरबाजों का जाल फैला हुआ है। लॉकडाउन के दौरान विदेश से लौटे हरियाणा के लोगों द्वारा उजागर किए जाने के बाद जांच कर रही एसआइटी के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। एसआइटी के पास 400 से अधिक केस आ चुके हैं। अब तक ढाई दर्जन कबूतरबाजों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसआइटी का नेतृत्व करनाल रेंज की आइजी भारती अरोड़ा कर रही हैं।
प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्रैवल एजेंटों की जांच कर रही एसआइटी चीफ एवं करनाल रेंज की आइजी भारती अरोड़ा से बातचीत कर अब तक हुई जांच की समीक्षा की। विज ने एसआइटी को जांच में तेजी लाने और फर्जी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। विज को भारती पर पूरा भरोसा है।बता दें कि हरियाणा में लॉकडाउन के दौरान अमेरिका द्वारा डिपोर्ट किए गए करीब सौ लोग वापस लौटे तो पता चला कि वह कबूतरबाजों के जाल में फंसकर विदेश गए थे। फर्जी ट्रैवल एजेंटों ने उनके पास से पैसे भी वसूल लिए और सही रास्ते से अमेरिका भी नहीं पहुंचाया। इसके चलते गृहमंत्री अनिल विज ने करनाल रेंज की आइजी भारती अरोड़ा के नेतृत्व में एक एसआइटी का गठन कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। इस एसआइटी में छह एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा डीएसपी व इंस्पेक्टर स्तर के कई अधिकारी इसका हिस्सा बने हुए हैं। विज ने बताया कि एसआइटी द्वारा गैर कानूनी तरीके से विदेशों में भेजने वाले और कबूतरबाजी में विभिन्न जिलों में करीब दो दर्जन से अधिक मामलों में करीब ढ़ाई दर्जन आरोपी एजेंटो को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 35 लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद की है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गठित एसआइटी गत वर्षों में दर्जन मामलों की भी जांच कर रही है। इसके तहत वर्ष 2018-19 में कुछ एजेंटों द्वारा हरियाणा के नौजवानों को अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका भेजा गया, जहां उन्हेंं पुलिस ने पकड़ लिया और जेल में डाल दिया।इसके काफी समय तक जेल में रहने के बाद अमेरिका सरकार ने उन्हेंं भारत डिपोर्ट कर दिया। इनकी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार के आदेश पर पुलिस द्वारा ऐसे एजेंटों के खिलाफ कबूतरबाजी के 254 अभियोग दर्ज किए। इसके अलावा कबूतरबाजी के 156 नए मामले दर्ज किए हैंं, इन सभी मामलों की जांच यही एसआइटी कर रही है।- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
