कॉमन सर्विस सैंटरों में मनाया गया सीएससी हरियाणा दिवस, अतिरिक्त उपायुक्त ने ढांड रोड स्थित सीएससी सैंटर में की शुरुआत

कैथल (रवि गोयल) जिला के सभी कॉमन सर्विस सैंटरों में सीएससी हरियाणा दिवस मनाया गया। अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुंडु ने ढांड रोड स्थित सीएससी सैंटर में पहुंचकर इस दिवस का शुभारंभी किया और मौके पर मौजूद लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं के बारे में जानकारी दी।
जिला प्रबंधक वसीम अहमद ने बताया कि सभी कॉमन सर्विस सैंटर में सीएससी हरियाणा दिवस मनाया गया। इस दौरान जिला भर के सभी कॉमन सर्विस सैंटरों पर सभी सरकारी सेवाएं देने बारे जागरूक अभियान चलाया गया। ग्रामीण स्तर पर इन सैंटरों के माध्यम से भारत सरकार व हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं जैसे कि पैंशन, आयुष्मान कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड, जीवन प्रमाण-पत्र, मेरी फसल-मेरा ब्यौरा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, परिवार पहचान पत्र आदि का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा इन केंद्रों के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों में फ्री इंटरनेट सेवा देने का कार्य भी शुरू किया गया है।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475