प्रदेश ब्यरो चीफ आशीष कुमार गुप्ता
छपिया( गोण्डा) क्रोना महामारी में शनिवार को मसकनवा पुलिस चौकी में अद्भुत नजारा देखने को मिलाI सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चौकी प्रभारी अरुण कुमार राय और मीडिया के सहयोग से दो प्रेमी जोड़ों का निकाह चौकी परिसर में संपन्न कराया गया। अली नगर निवासी मजरा कालू बनकट थाना रेहरा जिला बलरामपुर के रफीक पुत्र अब्दुल रशीद का अममेरुननिशा उत्तरी अब्दुल रहीम का प्रेम प्रसंग कई महीनों से चल रहा था। लॉकडाउन के दौरान घर आया थाI दोनों में मोबाइल से बातचीत होती थी। जिसकी सूचना घरवालों को भी लग गई। चौकी प्रभारी अरुण कुमार राय ने बताया कि 3 दिन पहले लड़की पक्ष की ओर से सूचना दी गई। कि लड़का 25 शादी के लिए तैयार नहीं हो रहा है। चौकी प्रभारी ने पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों मीडिया और संभ्रांत लोगों को बुलाकर मामले को सुलझाया गयाI
दोनों पक्षों को निकाह के लिए राजी किया गया। नारायणपुर मस्जिद के इमाम मौलवी जुबेर अंसारी ने निकाह करायाI चौकी प्रभारी के इस कार्य के सभी लोगों ने बहुत प्रशंसा की है। पूर्व प्रधान मोहम्मद हसन, प्रधान दुर्गा वर्मा ,खगेंद्र जनवादी, संजय यादव, मोहम्मद असलम ,हेड कांस्टेबल केशव यादव, रामधन यादव, सिपाही रामू सिंह ,अंकित शर्मा ,सचिन रावत ,महेंद्र पाल रहे