पिहोवा 24 जुलाई(वजीर सिंह/ पवनजीत पुनियां) हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह के बड़े भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने मेन बाजार का दौरा करके दुकानदारों से डोर टू डोर मुलाकात की। लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि कोरोना के कारण दुकानदारों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसे देखते हुए खेलमंत्री संदीप सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दुकानदारों से तालमेल स्थापित करके दुकानें खोलने को लेकर नई पॉलिसी बनाई जाए। बाजार को खोलने या बंद करने को लेकर जो भी नियम होगा। उनमें व्यापारियों और दुकानदारों की राय जरूर ली जाएगी। उनसे विचार विमर्श करने के बाद ही प्रशासन बाजार से संबंधित निर्णय लेगा।
लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि यदि किसी भी दुकानदार को कोई समस्या आ रही है तो वे खेलमंत्री संदीप सिंह या उनके कार्यालय में मौजूद स्टाफ से संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में बहुत बड़ा योगदान व्यापारी और दुकानदार साथियों का है। ऐसे में सरकार का भी प्रयास है कि कोरोना संकट के दौरान जो नुकसान दुकानदार व व्यापारी वर्ग को झेलना पड़ा है। उसकी भरपाई के लिए मिलजुल कर कोशिश की जाए। उन्होंने बताया कि खेलमंत्री ओर से सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि दुकानदारों और बाजार की सभी लंबित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। इस मौके पर दुकानदारों ने लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह का अभिनंदन करते हुए कहा कि खेलमंत्री संदीप सिंह द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों को लेकर पूरे शहर में उत्साह है। सभी वर्ग चाहते हैं कि लंबे समय से रुके हुए विकास कार्यों को अब तेजी से गति प्रदान की जाए। इसके लिए व्यापारियों और आम लोगों का जो सहयोग होगा वे करने के लिए तैयार है।- देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com


