मारपीट में घायल मन्द बुद्धि युवक की इलाज के दौरान मृत्यु

समय की ताकत संवाददाता सुमित गुप्ता
जनपद बलरामपुर के थाना उतरौला के ग्राम बभनपुरवा निवासी लगभग 22 वर्ष के जावेद नामक मन्द बुद्धि युवक को गाँव के ही दो युवकों समसूद और जितेंद्र ने पागल बोलकर चिढ़ाया था । इस पर जावेद में उनको गालियाँ दी । इस बात पर दोनों ने जावेद को मारापीटा और गाली गलौज की।  जावेद को कोई गंभीर जाहिरा चोट नहीं थी, पर वो पेट दर्द की शिकायत कर रहा था। इस प्रकरण में NCR दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराई गई थी। आज इलाज के दौरान जिला अस्पताल बहराइच में अंदरूनी चोटों की वजह से जावेद की मृत्यु हो गयी।  एक अभियुक्त जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा दूसरा अभियुक्त समसूद पूरे परिजनों के साथ फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए  पुलिस की 03 टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी ।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475