भटकों को राह दिखाकर संत समाज ने हमेशा राष्ट्र के पथ प्रदर्शक के रूप में निभाया धर्म : संदीप सिंह


पिहोवा (जसविन्द्र सिंह राज /वजीर सिंह) हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि संत समाज ने हमेशा समाज के पथ प्रदर्शक के रूप में काम किया है। केवल धर्म की रक्षा नहीं, ब्लकि राष्ट्र के विकास में भी संतों का अहम योगदान है। सरकार संत पंरपरा का पूरा सम्मान करती है। इसलिए भाजपा सरकार में धार्मिक आयोजनों में वृद्धि हुई है। सभी धर्मों के महापुरुषों की जयंती मनाने के साथ साथ सरकार ने धार्मिक मेलों को भी भव्य रूप देेने का काम किया है।
खेलमंत्री डेरा उदासीन ब्रह्म अखाड़ा लोक भलाई ट्रस्ट मांडी साहिब में संत बाबा गुरविंद्र सिंह से मुलाकात करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि डेरा उदासीन ट्रस्ट ने कोरोना काल के दौरान जरुरतमंदों की सेवा के साथ साथ सरकार की मदद करके भी हाथ मजबूत किए हैं। इसलिए वे संत बाबा गुरविंद्र सिंह का सरकार की ओर से आभार जताने यहां पहुंचे हैं। संत बाबा गुरविंद्र सिंह ने कहा कि खेल मंत्री युवा हैं और वे उस दौर से गुजरे हैं। जहां उन्होंने आर्थिक तंगी, दिव्यांगता व उन सारे अनुभवों का सहन किया है तो एक व्यक्ति को परिपक्व बनाते हैं। इसलिए परमात्मा ने उन्हें यह जो दूसरा जीवन दिया है। यह मानवता की सेवा के लिए समर्पित हो। इससे बेहतर कोई कार्य नहीं हो सकता। संत बाबा गुरविंद्र सिंह ने खेलमंत्री को क्षेत्र में बेटियों की शिक्षा को सुदृढ़ बनाने और ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को नशे व नकारात्मकता से निकालने के लिए उन्हें खेलों में लाने को प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों के भले और युवाओं को नशे से दूर करने के लिए संत समाज व मांडी साहिब ट्रस्ट से जिस भी सहयोग की अपेक्षा रखेगी। उसे पूरा किया जाएगा। खेल मंत्री ने कई परिवारों में हुए उनके परिजनों के निधन पर पहुंचकर शोक भी व्यक्त किया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. मेजर सिंह खैहरा, स. गुरमेज सिंह, लवप्रीत सिंह, मनु खैहरा, बलजिंद्र सिंह खैहरा, जत्थेदार सतपाल सिंह, सुरजीत सिंह भुल्लर सहित कई लोग मौजूद रहे।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475