सावन शिवरात्रि को श्रद्धालु मंदिरों में रखें समाजिक दूरी का विशेष ध्यान : किरण


शाहबाद मारकंडा 18 जुलाई (समय की ताकत) एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने कहा कि कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए सावन शिवरात्रि को सभी श्रद्धालु समाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखें। एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में उपमंडल के अधिकारियों तथा धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वह सभी भक्तों को जागरूक करें कि सावन शिवरात्रि को शिवलिंग पर सिर्फ जल चढ़ाया जाए अन्य किसी प्रकार की पूजा की सामग्री प्रसाद ना चढ़ाएं जल अभिषेक के लिए जल का लोटा अपने घर से लेकर आएं मंदिर में किसी भी वस्तु को ना छुएं तथा घंटी भी ना बजाएं।
उन्होंने कहा कि नगर व ग्रामीण क्षेत्र की सभी मंदिर सैनिटाइजर करवाए जाएं। एसडीएम ने नगर के मारकंडेश्वर मंदिर में नियमों की देखरेख के लिए तहसीलदार टीके गौतम, नगर के शिव मंदिर में नायब तहसीलदार परमिंदर सिंह संधू तथा ग्रामीण क्षेत्र में बीडीपीओ सुमित बक्शी को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। एसडीएम ने कहा कि मंदिर में प्रवेश से पहले सभी श्रद्धालुओं के हाथों को सैनिटाइजर करवाया जाए। बिना मास्क किसी को भी मंदिर में प्रवेश ना करने दिया जाए उन्होंने कहा कि पांच-पांच श्रद्धालुओं मंदिर में जल चढ़ाने के लिए प्रवेश करवाया जाए अधिक भीड़ इक_ी ना की जाए। इस अवसर पर डीएसपी आत्माराम, तहसीलदार टीके गौतम, बीडीपीओ सुमित बक्शी, नगर के शिव मंदिर सभा के प्रधान जगमोहन मनचंदा, मारकंडेश्वर मंदिर सभा के प्रधान गौतम ऋषि गंभीर, नरेंद्र सिंह सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475