मधुबन पुलिस अकादमी के दीक्षांत समारोह में सच्ची निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की शपथ लेंगे प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर


  • 25 जुलाई को सुबह 11 बजे होगा दीक्षांत परेड समारोह, प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहरलाल होंगे मुख्यअतिथि
घरौंडा ( प्रवीण कौशिक) हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन में 25 जुलाई को सुबह 11 बजे  दीक्षांत परेड समारोह होगा। वच्छेर स्टेडियम में होने वाले दीक्षांत परेड समारोह में 56 महिला व 344 पुरूष प्रोबेशनर सबइंस्पेक्टर भाग लेंगे और संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा व कर्तव्यपरायणता की शपथ लेंगे। प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत कर दीक्षांत परेड की सलामी लेंगे। इस बैच में अपनी मेहनत व लगन से परीक्षा परिणाम में सर्वश्रेष्ठ चार स्थान प्राप्त करने वालें जवानों को मुख्यातिथि सम्मानित करेंगे।
            हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक/पुलिस महानिरीक्षक योगिन्द्र सिंह नेहरा ने दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होने वाले जवानों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सभी ने कड़ी मेेहनत और लगन से प्रशिक्षण को पूरा किया है। जिस अनुशासन और कर्तत्वयपरायणता के साथ इस प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर बैच ने प्रशिक्षण प्राप्त किया आशा है कि अपने  कार्य क्षेत्र में बेहतर परिणाम देंगे।
  • ऑल इंडिया बेस्ट ऑफ फिजिकल संदीप कुमार
प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर बैच संख्या 16 में सर्वश्रेष्ठ रहे प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार गांव बास जिला हिसार का जन्म 2 मार्च 1984 को हुआ। इनकी शैक्षणिक योग्यता बी.ए. है, किसान परिवार के संदीप ने 17 वर्ष भारतीय सेना में सेवा की है। सेना में भी ऑल इंडिया बेस्ट ऑफ फिजिकल रहे थे। वर्दी के प्रेम ने सेना के बाद इन्हें पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया।
  • बहन ने पिता के सपनों को पूरा करने के लिए किया पे्ररित
द्वितीय स्थान पर रहे प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर साहिल कुमार का जन्म गांव जैनाबाद जिला रेवाड़ी में 22 अगस्त 1995 को हुआ। इनकी शैक्षणिक योग्यता एमएससी, गणित विज्ञान है। इन्होंने हिन्दु कॉलेज दिल्ली से उच्च शिक्षा ग्रहण की। पिता के देहांत के बाद इनकी माता व बहन ने पिता के सपने को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
  • समाजसेवी सोच के साथ चुना पुलिस विभाग
तृतीय स्थान पर रहे प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर सूरज निवासी विजयनगर जिला रेवाड़ी का जन्म 20 दिसम्बर 1994 को हुआ। इनकी शैक्षणिक योग्यता बीटेक कम्प्यूटर साईंस है। इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण की। सूरज ने अपनी माता के समाजसेवी भाव की सोच को अग्रसर करते हुए पुलिस विभाग को चुना।
  • महिला उत्थान के लिए पुलिस विभाग में रखा कदम
इसी बैच में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही 56 महिला प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर में श्रेष्ठ रही रेखा ऐलनाबाद, जिला सिरसा का जन्म 8 अगस्त 1995 को हुआ। इनकी शैक्षणिक योग्यता एमए समाजशास्त्र है। इन्होंने सरस्वती महिला महाविद्यालय हनुमानगढ़, राजस्थान से उच्च शिक्षा ग्रहण की। किसान परिवार में जन्मीं व उच्च शिक्षा ग्रहण करके रेखा ने महिला उत्थान के लिए पुलिस विभाग में कदम रखा। महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें सशक्त बनाना इनकी प्राथमिकता है।
  • देश एवं प्रदेश के सभी गांव, कस्बों व शहरों से अनुभवी व गैर अनुभवी स्टेट ब्यूरों, मंडल प्रभारी, जिला ब्यूरो चीफ, क्राइम रिपोर्टर, रिपोर्टर, प्रैस फोटोग्राफर, लेखक, मार्केटिंग एजैंट व विज्ञापन प्रतिनिधि सम्पर्क करें: 9416541475 विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें: 9416541475 सभी खबरें सबसे तेज व सबसे पहले देखने के लिए देखें: www.samaykitaqat.com समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें:samaykitaqat@gmail.com