- प्रत्येक बुधवार को सीएचसी में लिए जाते है संदिग्धों के सैंपल
- सरकार ने रैपिड टेस्ट के लिए भेजी थी 15 एंटीजन रेपिड किट
घरौंडा (प्रवीण कौशिक) कल्हेड़ी गांव की एक विवाहिता को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला घरौंडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुधवार को कोरोना संक्रमण की जांच करवाने के लिए पहुंची थी। जहां महिला का टेस्ट एंटीजन रैपिड किट से किया गया। जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, महिला को कोरोना उसके पति के संपर्क में आने से हुआ है। महिला का पति बीती 2 जुलाई को पॉजिटिव पाया गया था। संक्रमित व्यक्ति गुडग़ांव की एक कंपनी में काम करता था। इसके अतिरिक्त महिला के परिवार के चार अन्य सदस्यों का भी टेस्ट हुआ। जिनमें से दो लोग रैपिड टेस्ट में नेगिटिव पाए गए है। जबकि दो लोगों की रिपोर्ट वीरवार को आएगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक बुधवार को कोरोना संदिग्धों की जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरौंडा में पीसीआर (पॉलिमरेज चैन रिएक्शन) तरीके से सैंपलिंग की जाती है। जिनकी रिपोर्ट 24 घंटे बाद आती है। अबकी बार सरकार की ओर से 15 रैपिड किट भी भेजी गई थी, ताकि कोरोना सैंपलों की जांच में तेजी लाई जा सके। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 15 संदिग्धों के रैपिड टेस्ट किए। कल्हेड़ी गांव की 30 वर्षीय विवाहिता अपने चार अन्य स्वजनों के साथ अस्पताल में कोरोना टेस्ट के लिए पहुंची थी। जिसमें तीन का टेस्ट रैपिड किट से किया गया, जबकि अन्य दो का पीसीआर तकनीक से। रैपिड टेस्ट में कल्हेड़ी गांव की इस तीस वर्षीय विवाहिता को संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि अन्य की रिपोर्ट नेगिटिव पाई गई। इसके अलावा 52 कोरोना संदिग्धों के सैंपल पीसीआर तरीके से लिए गए। इन सभी के सैंपलों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया गया है। जिनकी रिपोर्ट वीरवार को आएगी।
- परिवार के लिए उपलब्ध करवाई बस
- पति से हुआ महिला को संक्रमण
- डॉ. मुनेश गोयल, एसएमओ घरौंडा
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475