इस बारे में जानकारी देते हुए श्रीमति मोदी ने बताया कि दिनांक 5 जुलाई 2020 को बारना वासी एक महिला ने थाना केयुके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि दिसम्बर 2019 में उनके पड़ोस में कृष्ण पुत्र मनीर वासी दानैरी जिला जीन्द जागरण करने के लिये आया था। उस समय उसने उनको कहा कि उसके पास एक ऐसी विद्या है जिससे वह पैसे व सोना दोनों को डबल कर सकता है। वह उसके झांसे में आ गई और उसने घर पर रखे हुए 10 लाख रुपये व जेवरात दे दिये। जिसको कृष्ण ने एक काले कपड़े में लपेट कर उसको को दे दिया और कहा कि इन्हे कम से कम 5/6 महीने बाद खोलना। करीब 4/5 महीने बाद उसको निजी खर्चे के लिए कुछ पैसों की जरुरत थी तो उसने वह पोटली खोलकर चैक किया तो उसमें दो-दो हजार के चिल्ड्रन मनी नाम के नकली नोट मिले। जब उसको शक हुआ तो उसने जैवरातों को चैक करवाया तो वह भी नकली मिले। जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच प्रभारी अपराध शाखा-2 के निरीक्षक मलकीत सिंह की देखरेख में एसआई बलवंत सिंह को सौप दी थी। एसआई बलवंत सिंह, हवलदार ललीत, लखन सिंह, दीपक और चालक हवलदार इन्द्रजीत सिंह की टीम थाना पेहवा एरिया में गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली की पैसे डबल करने का लालच देकर महिला के साथ धोखाधड़ी करने का आरोपी कृष्ण पुत्र मनीर वासी दनौरी जिला जीन्द इस समय कहीं जाने के लिए गाड़ी के इन्तजार में पेहवा चौंक पेहवा पर खड़ा है। जिस सूचना के आधार पर पुलिस ने पेहवा चैंक पेहवा से मुखबर की ईशारे पर एक व्यक्ति को शक के आधार पर काबू करके उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम कृष्ण उर्फ फतन पुत्र मनीर वासी दनौरी जिला जीन्द बताया। जिसने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने बारना वासी एक महिला को पैसे डबल करने के झांसे में लेकर उसके साथ पैसे व जैवरात की धोखाधड़ी की थी। जिसको पुलिस ने काबू करके गिरफतार कर लिया है। जिसको माननीय अदालत में पेश करके चार दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था| जिसने पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस को डेड लाख रूपये नकद, सोने की चार अंगूठी तथा दो लोकेट करवाए बरामद| जिसको माननीय अदालत के आदेश से जिला कारागार भेज दिया| जांच जारी है।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
