शाहबाद के विधायक रामकरण काला ने किया गोरखा गांव में पानी के ट्यूबवेल का उद्धघाटन


शाहबाद (चिराग शर्मा ) गांव गोरखा में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिक के तहत पानी का ट्यूबल का शुभ मुहूर्त करते हुए मुख्यातिथि  शाहबाद के विधायक  रामकरण काला और साथ में विशिष्ट अतिथि  के रूप में  सुरेंद्र माजरी जिला परिषद सदस्य पहुंचे।  जिसमें विधायक  ने कहा कि यह ट्यूबल  11 लाख 75 हजार का लगकर इसका कार्य पूर्ण होगा ।जिससे गांव वासियों को साफ व स्वच्छ पानी मिलेगा  । हमें  ज्यादा से ज्यादा पानी को बचाना है  क्योंकि  जल ही हमारे जीवन का हिस्सा है ।यह कम होता जा रहा है ।  माजरी ने कहा कि पानी की बूंद बूंद हमें बचानी है ओर आम जन पानी को व्यर्थ ना बहाये ।ताकि आने वाले समय में  हमारे  बच्चों को  पानी के  बारे में कोई दिक्कत ना हो।  इस मौके पर  गुरनाम सिंह कश्यप सरपंच, एस डी ओ अर्पित धीमान, जे ई जगदीप सिंह ,राजवीर सिंह ,कुलविंदर , सुखदेव सिंह ,बलविंदर सैनी ,सुल्तान ,रघबीर ,कली राम ,अजैब सैनी  मौजूद रहे।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475