कोरोना वायरस के चलते इस वर्ष सरकार ने शिव कांवड़ यात्रा पर लगाई रोक : डा. किरण


शाहाबाद मारकण्डा (समय की ताकत) शाहाबाद शुगर मिल की एम.डी. व एस.डी.एम. डा. किरण सिंह ने कहा कि  कोरोना वायरस के चलते इस वर्ष सरकार ने शिव कांवड़ यात्रा तथा शिविरों पर रोक लगा दी है। शनिवार को अपने कार्यालय में उपमंडल के अधिकारियों तथा विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचाव हेतू तथा सोशल डिस्टैंस सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सभी नियमों का पालन हेतू सरकार ने शिव कांवड़ यात्रा रद्द की है ताकि सभी कोरोना वायरस से सुरक्षित रह सकें। उन्होनें बताया कि अगर कोई यात्री चोरी छुपे कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार में पकड़ा जाता है तो उसको 14 दिन के लिए क्वारंटाईन किया जाएगा। उत्तराखंड तथा उत्तरप्रदेश की सरकारों ने कांवड़ यात्रा को रद्द करने के आदेश जारी करने के बाद हरियाणा सरकार से अनुरोध किया है कि हरियाणा से कोई भी श्रद्धालु कांवड़ लेने हरिद्वार न जाए। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा हरिद्वार से गंगाजल को हरियाणा के कुछ चुनिंदा मंदिरों में लाने की व्यवस्था की जाएगी ताकि लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके। इस अवसर पर अतिरिक्त थाना प्रभारी एस.आई. प्रदीप कुमार, समाजसेवी तथा शिव मंदिर सभा के प्रधान जगमोहन मनचंदा, शिव शक्ति कांवड़ संघ के  प्रधान गौरव खुराना, शिव शक्ति डाक कांवड़ के प्रधान राकेश मुलतानी, परङ्क्षमद्र कौर तथा ग्राम सचिव परमजीत सागर मौजूद थे।

  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475