जनपद बलरामपुर के थाना कोतवाली उतरौला के मोहल्ला सुभाष नगर में हुये दो पक्षों के बीच विवाद


बलरामपुर (सुमित गुप्ता)  कस्बा उतरौला के मोहल्ला सुभाष नगर से सूचना प्राप्त हुई की दो पक्षों में मारपीट हो रही है ।
              इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक उतरौला के घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि आर्यन (14 वर्ष)पुत्र छांगुर कश्यप निवासी मोहल्ला सुभाष नगर थाना कोतवाली उतरौला तालाब में मछली मारने गया था, जहां उसने दूसरे पक्ष के फारुख पुत्र गुड्डन 19 वर्ष को किसी बात पर पागल कह दिया । जिसके विरोध में फारुख द्वारा आर्यन को दो-तीन थप्पड़ मार दिया गया था । जिसकी सूचना आर्यन द्वारा अपने परिजनों को दी गई  । इसी बात को लेकर आर्यन के परिजन फारुख के घर जो करीब 50 मीटर की दूरी पर था, पहुंच गए तथा शिकायत करने लगे । दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी । 
               उसी दौरान फारुख की तरफ से मौके पर कुछ मुस्लिम पक्ष के लड़के इकट्ठा हो गए तथा हल्ला गुहार करने लगे । आर्यन के तरफ से भी कश्यप बिरादरी के कुछ लोग आ गए  और बीच-बचाव करने लगे  । तभी फारुख के पक्ष के लोग आर्यन के पक्ष पर  ईट पत्थर फेंकने लगे ,जिसके जवाब में  दूसरे पक्ष द्वारा भी  ईट पत्थर फेंका गया ।  उसी दौरान ईंट लगने से  आर्यन की बहन  उम्र करीब 20 वर्ष  को दांत पर चोट लग गयी, जिसका उपचार  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में कराया जा रहा है । 
                मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । शांति व्यवस्था बनी हुई है । अभियोग पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475