कैथल, (रवि गोयल /संजीव ) अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुंडु ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ओडीएफ प्लस का बेसलाईन सर्वे शुरू किया जाएगा, जिसमें अधिकारी, कर्मचारी तथा सक्षम युवा ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल और स्वच्छता हेतू जानकारी हासिल करेंगे। सर्वे से जुड़े हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि वह सर्वे में जानकारी सही एकत्रित करें, इन्हीं के आधार पर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है।
अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुंडु जिला परिषद कार्यालय के हॉल में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ओडीएफ प्लस बेसलाईन सर्वे के तहत सक्षम युवाओं को दी जा रही ट्रेनिंग के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे जिला के ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वे किया जाएगा, जिसमें ठोस, कचरा प्रबंधन और खुले में शौैच मुक्त स्थिति के बारे में जाना जाएगा। इसकी पूर्ण जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों से निर्धारित प्रोफार्मा में भरी जाएगी, सक्षम युवा इन प्रोफार्मा के अनुसार ही जानकारी एकत्रित करके भरेंगे। जानकारी पूर्णत: सही होनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न आए। जिला में सक्षम युवाओं को चयनित किया गया है, जो घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। इस सर्वे का कार्य 15 अगस्त तक पूरा करना सुनिश्चित करें। इस सर्वे में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, ग्राम सचिव तथा ब्लॉक कोर्डिनेटर आपस में तालमेल करके इस सर्वे को पूरा करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों द्वारा भी इसकी पूरी निगरानी होगी। उन्होंने सक्षम युवाओं का आह्वïान करते हुए कहा कि आप लोगों को भी काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा, जोकि भविष्य में आपके लिए काफी लाभप्रद होगा। सभी सक्षम युवा पूरी मेहनत और कर्मठता से कार्य करें। ट्रेनिंग के समय टैक्रिकल व अन्य जानकारी चाहिए तो मौके पर ही पूछ लें, ताकि सर्वे के दौरान कोई परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर सरपंच व पंचायत के सदस्य भी सही जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए सर्वे में मदद करेंगे। जिला स्तर पर फील्ड स्तरीय टीमों का गठन किया गया है। सर्वे के दौरान टीम के लोगों द्वारा गांव का नक्शा तैयार करना, घरों की संख्या, जनसंख्या, परिवारों की संख्या, मवेशियों की संख्या, मल प्रबंधन और गोबरधन, जियो टैगिंग प्रणाली से सामुदायिक गड्ढïों, सामुदायिक खाद गड्ढïों के अलावा ग्राम स्तर के आंकड़ों को ओडीएफ प्लस मोबाईल एप में रिर्पोट भरने का कार्य रहेगा। उन्होंने बताया कि ठोस कचरा प्रबंधन, सामुदायिक कम्पोस्ट पिट्स, सामुदायिक बायो गैस संयंत्र, कचरा संग्रहण केंद्र, कचरे के संग्रहण और ढुलाई के लिए वाहन, सामुदायिक सोख गड्ढïे, तालाबों, नालियां, प्लास्टिक प्रबंधन आदि की जानकारी प्राप्त करके योजनाएं तैयार होगी। इस मौके पर प्लानिंग अधिकारी विजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, राजेश सैनी तथा अन्य संबंधित कर्मचारी व सक्षम युवा मौजूद रहे।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475