रिफाइनरी में स्वच्छता पखवाड़े का हुआ समापन



रिफाइनरी (राजपाल प्रेमी) इंडियन ऑयल के पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में 1 जुलाई से जारी  स्वच्छता पखवाड़े के आखिरी दिन बुधवार को पीआरपीसी टाउनशिप में सफाई कर्मचारियों तथा ठेका मजदूरों के लिए स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के दौरान एकल प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने तथा व्यक्तिगत सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु सफाई कर्मचारियों तथा ठेका मजदूरों  को 300 स्वच्छता किट बांटी गयी । स्वच्छता किट में एक कपड़े का थैला, तीन साबुन तथा दो मास्क दिये गए ।  
            कार्यक्रम का शुभारंभ  महुआ बसु, मुख्य महाप्रबंधक (मा.सं.) ने स्वच्छता शपथ दिलाकर किया । उन्होंने कहा कि इस वर्ष कोविड महामारी हम सबके लिए एक बड़ी चुनौती है । जिसका सामना केवल स्वच्छता को अपनाकर ही किया जा सकता है । उन्होंने  कहा कि सभी आपस में दो गज कि दूरी रखकर और समय-समय पर साबुन से हाथ धोकर तथा फ़ेस मास्क पहनकर स्वयं को तथा दूसरों को इस महामारी से सुरक्षित रखें । इस अवसर पर आर.एस. डोगरा , राकेश रौशन ,आर.बी.धुमाले, फनिंदर नायक , डी.के.गुरेजा, योगेश कुमार, सुधीर यादव आदि उपस्थित रहे । 
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475