देश व प्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। सरकार ने लोकडाउन के बाद चरणबद्ध तरीके से अनलॉक प्रक्रिया शुरू की। जिससे दुकानें व दूसरे व्यवसाय शुरू तो हो गए हैं, लेकिन बाज़ारों में ग्राहक आने जाने से सहमे हुए हैं। वहीं सामानों के रेटो में बढ़ोतरी हो गई। जिसमें दुकानों पर पूरा असर पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि कामकाज बिल्कुल ठप हो गया है। टेंट मालिकों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि हमारा काम तो आज तक भी बंद पड़ा है। विवाह समारोह पर सरकार ने कई तरह की कंडिशन लगा दी है। इसलिए कोई टेंट का सामान लेने नही आता, अगर कोई लेने आता है तो थोड़ा सा समान लेकर जाता है। जिससे दुकान व अन्य ख़र्च पूरे नही हो पा रहे हैं। सैलून संचालक अनिल सेन, ज्योति सेन, राकेश, सुमित सेन ने बताया कि कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा नुकसान हेयर सैलून संचालकों के हुआ है। दुकानों पर 30 से40 प्रतिशत काम रह गया है।
लोकडाउन में ज्यादातर लोगों ने शेविंग घर पर बनानी शुरू कर दी है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार सैलून संचालकों के लिए भी कोई ऐसी योजना तैयार करें, जिससे सैलून संचालकों को लाभ हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार बिना ब्याज के लोन ही मुहैया करवादे। इसी प्रकार अन्य दुकानदारों की भी ऐसी स्थिति है। कोरोना संक्रमण से आम आदमी को भी नुकसान सहना पड़ रहा है।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475