कैथल, 9 जुलाई (रवि गोयल/ संजीव कौशिक) हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिला स्तर पर पूरी तैयारी रखें, ताकि आने वाले समय में कोई भी समस्या न आए। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें, किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नही की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों पर भी सभी अधिकारी निगरानी रखें। मास्क, सोशल डिस्टैंस, सैनेटाईजेशन का पूरा प्रयोग हो। ज्यादा से ज्यादा आरोग्य सेतू एप व फैसिलिटी एप को उपयोग में लाया जाए।
मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से कोरोना महामारी से बचाव हेतू की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में प्रदेश के सभी उपायुक्तों से समीक्षा कर रही थी। उन्होंने जिला कैथल की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला में उपायुक्त सुजान सिंह यादव व उनकी पूरी टीम अच्छा कार्य कर रही है। जिला में कोरोना के रोकथाम हेतू टैस्टिंग व अन्य सभी प्रबंध अच्छे हैं तथा आगे भी इसी तरह से जारी रखे जाए। उन्होंने कहा कि कारोना महामारी के दौरान दूसरे प्रदेशों की तुलना में हरियाणा में मृत्यु दर काफी कम है, लेकिन फिर भी कोरोना से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने उपायुक्तों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस से बचाव हेतु आम जनता को जागरूक करने के लिए अपने-अपने जिलों में आईईसी गतिविधियों को बढ़ाएं तथा सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग और सैनिटाईजेशन के लिए प्रेरित करते रहें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रोटोकोल की दृढ़ता से पालना हो, किसी भी सूरत में उल्लंघना बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक लोग इक_े न होने पाएं तथा कांवडिय़ों की यात्रा पर भी सरकार द्वारा रोक लगाई हुई है। इस पर भी सभी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक विशेष ध्यान दें। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो तथा औद्योगिक इकाईयों की निरंतर चैकिंग करते रहें और सरकार की हिदायतों की अनुपालना हो तथा श्रमिकों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो और अधिक से अधिक लोगों के कोरोना टैस्ट किए जाएं। उन्होंने दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए और कहा कि कोरोना से संभावित संक्रमित व्यक्ति की तुरंत पहचान करें और उसका टैस्ट करवाएं।
वीडियो कांफ्रैंस में उपायुक्त सुजान सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से संदिग्ध कुल 10 हजार 695 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए, जबकि इनमें से 10 हजार 190 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है तथा 118 मामले पोजिटिव है, जिले में 28 एक्टिव है तथा 90 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। कंटेनमैंट जोन में प्रशासन द्वारा पूरी निगरानी की जा रही है तथा अधिकारियों की डयूटियां लगाई गई हैं। उपायुक्त ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार कोई भी लापरवाही न की जाए। कोविड-19 का पूरा डाटा अपडेट व सही हो। कान्टैक्ट ट्रैसिंग भी ज्यादा से ज्यादा बढ़ाई जाए।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शंशाक कुमार सावन, उपमंडलाधीश कमलप्रीत कौर, विवेक चौधरी, नगराधीश सुरेश राविश, एमडी शुगर मिल जगदीप सिंह, सीएमओ जयभगवान, ईओ अशोक कुमार, डीएफएससी वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मी पंडित, राजकुमार भारद्वाज, डॉ. नीरज मंगला के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475