बरसाती पानी निकासी के प्रबंधों में कमी रही तो अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई : सुधा


कुरुक्षेत्र 8 जुलाई (संजीव बंसल) विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर से बरसात के पानी के निकासी के पुख्ता इंतजाम करने के लिए अधिकारियों को बार-बार हिदायत जारी की गई है। अगर इन तमाम प्रयासों के बावजूद भी शहर में आने वाले मानसून सीजन में पानी की निकासी नहीं हुई तो सम्बन्धित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने में देरी नहीं लगाई जाएगी।
    वे बुधवार को आवास कार्यालय से दूरभाष पर नप अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के अधिकारी शहर के सभी नाले-नालियों की सफाई करवाना सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कीर्ति नगर में नाले की सफाई, झांसा रोड़ पर नाले की खुदाई व सफाई, सैक्टर 13 में पानी निकासी के लिए पाईप डालने, मोहन नगर और सुंदरपुर फ्लाईओवर के नीचे पानी निकासी व सफाई व्यवस्था, खानपुर से सरस्वती चैनल तक नाले की खुदाई व सफाई, उमरी रोड़ पर सोढी-बोढी रोड़ के पास पानी निकासी की व्यवस्था के प्रबंध किए जाए।
    विधायक ने अन्य विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागस्तर पर बाढ़ बचाव से सम्बन्धित सभी कार्य पूरा करना सुनिश्चित करेंगे। इस मामले में कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी और सभी इस विषय को गम्भीरता के साथ लेकर काम करना सुनिश्चित करेंगे।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475