अब लघु सचिवालय में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को किया जाएगा सेनिटाईज : धीरेन्द्र


कुरुक्षेत्र ( संजीव बंसल)  उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से लघु सचिवालय में आने वाले व्यक्ति के बचाव के लिए समाज सेवी संस्था लांयस क्लब के सहयोग से सेनिटाईजर टनल लगाई गई है, इस टनल में से गुजरने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सेनिटाईज किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव करने के लिए तमाम सावधानियां बरतनी चाहिए।वे मंगलवार को लघु सचिवालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर समाज सेवी संस्था लायंस क्लब द्वारा स्थापित की गई सेनिटाईजर टनल के शुभारम्भ अवसर पर बोल रहे थे। इससे पहले उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा, लायंस क्लब के प्रधान आनंद बजाज, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रमन गुप्ता ने रिब्बन काटकर विधिवत रुप से सेनिटाईजर टनल का उदघाटन किया और इस टनल से गुजर कर उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने सबसे पहले अपने आपको सेनिटाईज किया और इसक बाद क्लब के तमाम पदाधिकारियों, सदस्यों व आमजन ने अपने आपको सेनिटाईज किया। उपायुक्त ने लायंस क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कारपोरेट सोशल रिस्पोंसबिलिटि के तहत लांयस क्लब के प्रयासों से लघु सचिवालय के मुख्य द्वार पर सेनिटाईजर टनल लगाई गई है। इस संस्था से दूसरी संस्थाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस लघु सचिवालय में लोगों का आना-जाना अधिक रहता है। इसलिए ऐसी जगहों पर जहां लोगों का फुटफॉल ज्यादा रहता है, वहां पर सेनिटाईजेशन की व्यवस्था जरुरी है।डीसी ने जिले के नागरिकों को अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 में सब व्यक्ति मास्क लगाएं तथा समय-समय पर अपने आपको सेनिटाईज करें तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करें। उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय के सभी तलों को भी पूरी तरह से सेनिटाईज किया गया है। इस मशीन में सेनिटाईज स्प्रे डालने के लिए कर्मचारियों की डयूटी लगा दी गई है, इस मशीन की देखरेख जिला प्रशासन के साथ-साथ लॉयस क्लब भी करेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की गाईडलाइंस के अनुसार ही सबको काम करना चाहिए। लायंस क्लब के प्रधान आनंद बजाज ने कहा कि यह मशीन करीब 50 हजार रुपए की लागत से तैयार की गई है। इस मशीन में जो सेनिटाइजर डाला गया है वह आयुर्वेदिक पद्घिति से तैयार किया गया है। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते प्रभाव को रोकने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लघु सचिवालय के प्रदेश द्वार पर ये टनल लगाई गई है। इस अवसर पर प्रधान आनंद बजाज, सचिव संजीव छाबडा, ट्रेजर अजय बजाज, विपिन शर्मा, चमन गुप्ता, संस्था के सचिव संजीव छाबड़ा, कोषाध्यक्ष अजय बजाज, संजीव सेठ, सुरेन्द्र ढींगरा, ओमप्रकाश खुराना, कृष्ण चुघ, विकास गोयल, राजकुमार चौधरी, मिंटू बिन्द्रा, नीरज गुप्ता, पवन छाबड़ा, सतपाल शर्मा, विजय बजाज, प्रदीप झांब, अश्वनी जैन, सुरजीत सलूजा, दीपक सहगल, मनी गाबा, बृजेश किंगर, सहित लॉयस क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे।