बुजुर्ग सामाजिक धरोहर है तो बच्चे भगवान का स्वरूप : झींजर



  • 600 जरूरतमंद बुजुर्गों और बच्चों में बांटे गए फल
गुहला चीका 10 जुलाई 2020 (राजपाल जिंदल) बच्चे भगवान का स्वरूप होते हैं, महामारी के चलते उनके उचित खानपान एवं देखभाल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यह विचार जिला जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर गोल्ड मेडलिस्ट प्राध्यापक राजा सिंह झींंजर ने बागड़ी लोहार बस्ती, कल्लर माजरा में बच्चों को फल बांटते हुए कहे। उन्होंने कहा कि सहयोग और सेवा सदा से भारतीय समाज की संस्कृति रही है। हमें ऐसे अवसरों को कदापि व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर अध्यापकों द्वारा बागड़ी लोहार बस्ती, कल्लर माजरा, सिकलीगर बस्ती, डैहा बस्ती आदि स्थानों पर लगभग हजारों बच्चों को फल वितरित किए। चीका के प्रसिद्ध समाजसेवी सोनू जैन ने कहा कि बुजुर्गों और बच्चों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि बुजुर्ग सामाजिक धरोहर और बच्चे खुशहाल देश का उज्जवल भविष्य होते हैं। जैन ने कहा कि महामारी के दौर में जरूरतमंद बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखना हमारे जीवन की प्राथमिकता होनी चाहिए। जूनियर रेड क्रॉस काउंसलर अध्यापक सुनील कुमार ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने छोटे कामगार लोगों को जरूरतमंदों की श्रेणी में ला खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि हमारा समाज एक दूसरे पर आश्रित रहा है और एक दूसरे के सहयोग पर खुद का विकास निर्भर रहता है। इस अवसर पर गोलू राम तथा सुखदेव ग्रंथि ने काउंसलर अध्यापकों के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी विकट परिस्थिति में जरूरतमंदों की सहयोग और सेवा से बढ़कर कोई महान कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि काउंसलर प्राध्यापक झींजर की टीम सप्ताह में दो तीन बार बस्ती में मास्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग, पूरक आहार, बिस्कुट, फल और सब्जियां, पीसीएम टेबलेट्स बांटने तथा कोरोनावायरस से सुरक्षा बारे जागरूक करने आती रहती है। इस अवसर पर काउंसलर अनिल कुमार, मनदीप सिंह, बूटा सिंह आदि उपस्थित थे।
  • सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com 
  •  समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com 
  •  पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457 
  •  विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475