सांसद नायब सिंह सैनी ने किया खादी आश्रम का शुभारंभ



कैथल, 28 जुलाई (रवि गोयल) सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम सभी को खादी अपनानी चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। आज खादी के वस्त्रों को हर वर्ग पसंद करता है। आधुनिकता की दौड़ में खादी के वस्त्र अपनी पहचान रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के तहत भी आमजन से खादी को अपनाने का आह्वïान किया था। खादी को लेकर युवाओं का रूझान बढ़ा है और गरीब के घर कमाई होने लगी है।
            सांसद नायब सिंह सैनी कोयल कॉम्पलैक्स के नजदीक खादी आश्रम का रीबन काटकर शुभारंभ करने उपरांत बोल रहे थे। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक लीला राम, जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, खादी और ग्रामोद्योग के राज्य निदेशक यशपाल सिंह ने दीपशिखा प्रज्ज्वलित की। सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना की है, जिसके तहत देश को और अधिक मजबूती मिलेगी। हम सभी खादी को अपनाए और लोकल फॉर वोकल को बल दें। उन्होंने खादी आश्रम के संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि आज युवाओं में खादी का के्रज बढ़ रहा है। खादी आश्रम के संचालकों ने सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, राज्य निदेशक को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
            इस मौके पर उपमंडलाधीश कमलप्रीत कौर, पूर्व विधायक भगवान दास कबीर पंथी, मनीष कठवाड़, गौरव मित्तल, रोहन मित्तल, राजेंद्र सैनी, सतपाल सैनी, धर्मेंद्र, विनोद, हरपाल शर्मा, मुकेश जैन, सुभाष शर्मा, रामकुमार नैन, पूनम सहोता, पप्पी राठी, विरेंद्र बत्तरा, शोकी सैनी, भाग सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।