कैथल (रवि गोयल ) अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुुंडु ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए सभी को अपने मूंह को कपड़े से ढ़ककर रखना चाहिए। मास्क लगाकर हम संक्रमण के खतरे से बच सकते हैं। कपड़े का बना मास्क व्यक्ति धोकर दोबारा इस्तेमाल कर सकता है। यह मास्क रि-यूजेबल होता है। सूती कपड़े का बना मास्क पहनने से कोई भी व्यक्ति असहजता महसूस नही करता।
अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह कुंडु ने लघु सचिवालय स्थित परिसर में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ऋषि पूंडरीक महिला कलस्टर संगठन द्वारा बनाए गए मास्क बिक्री केंद्र का शुभारंभ करने उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह के सदस्य कपड़े का मास्क बनाकर रियायती दरों पर लोगों को मुहैया करवा रहे हैं, जिससे जहां आमजन को सूती का रि-यूजेबल मास्क मिल रहा है, वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी आत्मनिर्भर हो रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अभी तक 1 लाख 42 हजार 450 कपड़े के मास्क बनाए जा चुके हैं, जिनमें से 1 लाख 31 हजार 290 की बिक्री की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि घर से निकलते ही हमें मास्क का प्रयोग करना है तथा सोशल डिस्टैंस का भी ध्यान रखना है। कोरोना को हराने की लड़ाई लंबी है। हम सभी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। सभी के सांझे प्रयासों से निश्चित तौर पर कोरोना हारेगा भारत जितेगा। इस मौके पर रजत भास्कर, मनोज कुमार, पीडी गर्ग, नेहा आदि मौजूद रहे।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475