![]() |
कैथल, 18 जुलाई (रवि गोयल) विधायक लीला राम को वाल्मीकि सभा ने कैथल में मैडिकल कॉलेज बनाने के लिए उनका धन्यवाद करते हुए सम्मानित भी किया। विधायक लीलाराम ने कहा कि कैथल के लोगों की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। जिन लोगों ने मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को विधानसभा में भेजने का काम किया है, उनके लिए मैं दिन रात मेहनत करके उनकी दुख तकलीफ दूर करने का प्रयास करूंगा। लीलाराम ने कहा कि मेरी जनता मेरे लिए सर्वोपरि है वह भगवान के समान है, ऐसे लोगों का मैं जितना काम कर सकूं उतना ही कम है। विधायक ने कहा कि कैथल में मेडिकल कॉलेज बनने का सपना जल्द पूरा होगा जिले में मेडिकल कॉलेज बनने से हजारों लड़कों को रोजगार मिलेगा और नए युवाओं को डॉक्टर बनने का अवसर प्रदान होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कैथल के विकास के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर और भी बहुत सारी योजनाएं लेकर आएंगे। जिससे कैथल में विकास के नए द्वार खुलेंगे और लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस मौके पर नरेश कुमार सजूमा, पूर्ण बलवंती, राय सिंह, रामपाल वाल्मीकि, विजय सांगण, सुनील मालखेड़ी, भाना दयोरा, रामकरण, तेजा रॉय, जयमल, नीटू, सोमपाल, संदीप व गजे सिंह भी मौजूद रहे।
- सभी खबरें सबसे पहले देखने के लिए देखें : www.samaykitaqat.com
- समाचार भेजने के लिए सम्पर्क करें : email : samaykitaqat@gmail.com
- पत्रकारिता के इच्छुक व्यक्ति सम्पर्क करें : +91-9416541457
- विज्ञापन, लेख व समाचार देने के लिए सम्पर्क करें : +91-9416541475
